उत्तरप्रदेश
Trending

मैनपुरी हमले में घायल सपा विधायक: बोले भगवान का शुक्र मैं जिंदा हूं

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – मैनपुरी के ताल दरवाजा स्थित मतदान केंद्र के पास और कुरावली के गांव रसेमर में रविवार को मतदान के दौरान हुई मारपीट की घटना में विधायक एवं सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव भी घायल हुए हैं। उनके चेहरे पर चोट लगी है। देर रात को घायल विधायक के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें सपा विधायक आपबीती बता रहे हैं। उनका कहना है कि हमलावर उनका जान से मारना चाहते थे। किसी तरह जान बची। भगवान का शुक्र है, मैं जिंदा हूं।

कुरावली क्षेत्र के गांव रसेमर में एक बाहरी व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों को भड़काने की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमन ने शनिवार को कोतवाली में दी थी। पुलिस ने बाहरी व्यक्ति को गांव में नहीं आने की हिदायत दी थी। रविवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय रसेमर मतदान केंद्र पर ग्रामीण मतदान के लिए जा रहे थे, तभी सदर विधायक राजकुमार यादव राजू तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमन कुमार के बीच बाहरी व्यक्ति के गांव में आने को लेकर विवाद हो गया।

दोनों पक्षों ने नहीं दी तहरीर:

दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच एक वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। जानकारी होते ही सीओ विजयपाल सिंह, इंस्पेक्टर केपी सिंह अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ ने बताया कि विधायक और प्रधान पति के बीच कहासुनी हुई थी। दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद रविवार की शाम को शहर के ताल दरवाजा स्थित मतदान केंद्र के पास सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव व भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए थे।

देर रात सपा विधायक के वीडियो हुए वायरल:

देर रात को घायल अवस्था में सपा विधायक राजकुमार यादव के वीडियो सामने आए। उनके साथ एक घायल सपा नेता भी हैं। वीडियो में सपा विधायक ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने का पूरा प्रयास किया, लेकिन भाजपा के लोग गुंडई पर उतारू थे। उन्होंने बताया कि जब शहर उपाध्यक्ष पिट रहे थे तो मीडिया के साथी वीडियो बना रहे थे। उनके मोबाइल तोड़ दिए गए। शहर उपाध्यक्ष का फोन भी तोड़ दिया और सोने की चेन लूट ली।

वीडियो में सपा विधायक ने कहा, ‘उन्हें सूचना मिली थी कि रसेमर में कोई लड़का मतदान प्रभावित कर रहा है। इस पर वह गाड़ी से वहां पहुंचे। वहां पहले से मौजूद हमलावरों ने कहा कि बार-बार जीत जाता है, हरा नहीं पाते। आज कहानी खत्म ही कर दो इसकी। जैसे ही गाड़ी की खिड़की खोली तो एक पत्थर मेरे चेहरे पर आकर लगा। इस बीच हमलावरों ने फायरिंग कर दी। भगवान का ऐसा संयोग रहा कि उसी वक्त बीच में एक गाड़ी आ गई, जिससे वह बच गए। बता दें कि अभी इस मामले में घायल विधायक ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

0% LikesVS
100% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button