अंतरराष्ट्रीय
Trending

बहन, सास सबको मारकर समंदर किनारे मजे उड़ा रहा है शख्स

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – कैसे एक शख्स अपने हाथ अपनों के खून से रंग सकता है. कोई कैसे अपनों का कत्ल कर सकता है. कैसे उसका कलेजा नहीं कांपा अपने हाथों अपनी गर्भवती बहन की जान लेते. इन सवालों के जवाब से ज्यादा हैरान कर देने वाली है उस शख्स की आज़ादी जो इंसान के रुप में हैवान है.

टर्की (Turkey) का रहने वाला ओसमान कली(Osman Calli) अपनी ही गर्भवती बहन, बीवी, पूर्व पत्नी और सास को मारकर बिना किसी अफसोस के गुज़र बसर कर रहा है. एक नहीं, दो नहीं बल्कि 4 हत्याओं का गुनहगार होने के बावजूद वो शख्स आज खुली हवा में सांस ले रहा है और लोगों से उसे परेशान न कर अकेले आराम से रहने देने की अपील कर रहा है.

 उम्रकैद की सज़ा फिर भी आज़ाद है क़ातिल:

4 क्रूर हत्या का गुनहगार न सिर्फ खुला घूम रहा है बल्कि पूरी तरह आज़ाद है. उसके वकील के मुताबिक उसने सज़ा पूरी कर ली है ऐसे में उससे सवाल करने का हक किसी का नहीं. कैली को 2004 में चार महिलाओं की हत्या के लिए बेल्जियम में उम्रकैद की सजा सुनाई गई, लेकिन बाकी सजा काटने के लिए 2013 में वापस टर्की भेज दिया गया. नई जानकारी के मुताबिक उसके गृह देश टर्की में उसे 2020 में सभी चार्जेज़ से मुक्ति के पहले ही 2016 में आंशिक रूप से रिहा कर दिया गया.

वहीं बीबीसी टर्किश के मुताबिक कैली ने टर्की में केवल तीन साल जेल की सजा काटी थी. कैली के वकील एर्गुन टॉप ने बेल्जियम मीडिया को बताया कि उन्हें 2016 में आंशिक रूप से रिहा किया गया था, 2019 में पैरोल पर रखा गया था, और एक साल बाद सभी आरोपों से उन्हें मुक्त कर दिया गया. उससे पहले पुलिस पूछताछ में उसने बताया था कि परिवार के सम्मान और शुद्धिकरण के लिए उसने इन सभी हत्याओं अंजाम दिया. वो किस शुद्धि का बात कर रहा था ये किसी को नहीं पता.

सम्मान के नाम पर 4 लोगों का कर दिया कत्ल:

11 नवंबर 2004 को कैली ने अपनी गर्भवती बहन समेत चार महिलाओं की हत्या कर दी और बेल्जियम के गेन्ट शहर (Belgian city of Ghent) में रहने के दौरान तीन अन्य को घायल कर दिया. उसने अपनी 25 साल पत्नी टेस्लीमे और 19 साल गर्भवती बहन हैसर को कुर्सी से बांधकर गोलीमार दी और जला दिया. फिर अपनी पूर्व पत्नी वेंडी ब्लेंडमैन (Wendy Blendeman) के घर आल्स्ट शहर (City of Aalst) में चला गया और वहां उसे और उसकी मां की हत्या के साथ ही वहां मौजूद एक और शख्स को गोली मार दी.

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button