ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

शेरकोट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के शातिर अभियुक्त नासिर मिर्जा के घर की कुर्की की

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शेरकोट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के शातिर अभियुक्त नासिर मिर्जा निवासी कस्बा शेरकोट के घर की कुर्की की है। नासिर ने आपराधिक कृत्य करके अवैध तरीके से धन अर्जित कर 22 लाख 51 हजार 733 रुपये की संपत्ति खरीदी थी जो बिजनौर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कुर्क की गई है।

आपको बता दें कि जनपद बिजनौर के एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा लगातार जिले के सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसपी के आदेश पर थाना शेरकोट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट व पशु क्रूरता अधिनियम के शातिर अपराधी नासिर मिर्जा के घर की पूरी संपत्ति कुर्क कर ली।

एसपी बिजनौर धर्मवीर सिंह ने बताया कि नासिर मिर्जा गोकशी का पेशेवर अपराधी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर नासिर मिर्जा के द्वारा अवैध तरीके से धन अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया गया है। एसपी ने बताया कि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई से जनता में अच्छा संदेश जाएगा।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button