विधायक सिद्धि कुमारी की संवेदनशीलता , विधायक निधि से पीबीएम में 50 लाख के उपकरण स्वीकृत
AIRA NEWS NETWORK – बीकानेर शहर में डेंगू बुखार जिस तरह विकराल हुआ है पीबीएम हॉस्पिटल में संसाधनों की कमी से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है डेंगू रोकथाम में सहयोग में आने वाले उपकरणों की कमी को देखते हुए पूर्व विधानसभा विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीबीएम हॉस्पिटल में डेंगू रोकथाम को लेकर 50 लाख के उपकरणों की अनुशंषा विधायक निधि कोष से की है विधायका के निजी सहायक सुधीर व्यास ने बताया कि ये उपकरण डेंगू की जांच और इलाज में मददगार साबित होंगे ।
विधायक सिद्धि कुमारी की ओर से स्वीकृत राशि से सीबीसी जांच मशीन, ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर के साथ जरूरत के उपकरणों से डेंगू के मरीजों को राहत मिलेगी। बीकानेर में इस वक्त मलेरिया डेंगू , टाइफाइड के रोगियों की भरमार है, ऐसे में संसाधन की कमी होने के कारण अस्पताल के बाहर से जांचे करवानी पड़ती है जिसमे एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक का खर्च आजाता है।

















