नीम के पेड़ से दूध व्यापारी का शव लटका मिलने से ग्रामीणों में फ़ैली सनसनी

AIRA NEWS NETWORK – गांव में नीम के पेड़ से दूध व्यापारी का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर ग्रामीण भारी मात्रा में इकट्ठा हो गए रहस्य में ढंग से हुई दूध व्यापारी की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है उधर क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है।
दरअसल किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में नीम के पेड़ से लटका हुआ शव भनेड़ा निवासी इकराम का है इकराम दूध बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था लेकिन आज इकराम का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है परिजनों के मुताबिक इकराम सुबह सवेरे घर से निकला था जिसके बाद उसका शव पेड़ से लटका मिला इकराम अच्छे स्वभाव का व्यक्ति था और किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी फिलहाल मौत का राज तलाशने के लिए पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















