नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने तहसील परिसर पहुचकर । उपजिलाधिकारी परमानंद झां को नजीबाबाद क्षेत्र की बिजली कटौती के संबंधित ज्ञापन सौपा। अवगत कराया गया कि भीषण गर्मी पड़ रही है। और नजीबाबाद क्षेत्र व आसपास क्षेत्रों मे बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। आपको भलीभांति अवगत है कि ईदुल अजहा का त्यौहार नजदीक है। विधुत आपूर्ति समस्या के कारण क्षेत्र की जनता गमीँ से परेशान है। क्षेत्र मे विधुत की कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई है।

कुछ इलाकों मे बिजली के तार जर्जर हालत मे है। जिस वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही क्षेत्र मे बिजली के पोल भी खराब है।उन्हें भी जल्द ठीक कराए जाए। नजीबाबाद के आसपास गांवो मे ट्रांसफार्मर मे आए दिन फॉल्ट होता रहता है।जिससे क्षेत्रीय लोग परेशान है तथा आए दिन जनमानसक को जान माल का खतरा बना रहता है।ज्ञापन द्वारा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उपजिलाधिकारी से कहा कि जनसमस्या के निवारण हेतु प्रथमिकता पर संबधित अधिकारी को अवश्य कार्यवाही करने के निदेश कर।

वही उपजिलाधिकारी परमानंद झां ने विधुत विभाग से एसडीओ विकास कुमार को मौके पर बुलाकर जल्द ही समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत पूर्व चैयरमैन व सपा जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी, नजीबाबाद नगरपालिका पूर्व चेयरमैन मौआज्जम खाँ एडवोकेट, शेख मोहम्मद आबिद, रफीक अंसारी, तसनीम सिद्दिकी आयशा सिद्दिकी, फराज खान, फुरकान खाँ, शददन खान, आदि मौजूद रहे ।

सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button