AIRA NEWS NETWORK – मैनपुरी में युवक की गोलीमार कर अज्ञात हमलावरों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई।युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।युवक की हत्या की सूचना मिलते ही आस पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना स्थल पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया।पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।ग्रमीणों का कहना है कि मृतक युवक बहुत ही मिलनसार था उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
थाना कुरावली क्षेत्र के कमलपुर नारायणपुर इंटर कॉलेज के पास 23 वर्षीय मोहित को अज्ञात हमलावरों ने सरे शाम गोलीयों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।मृतक युवक आढ़त का काम करता था।मृतक की हत्या के खुलासे में पुलिस जुट गई है।मृतक युवक मोहित चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।मोहित की मौत से ग्रामीण भी काफी गमजदा हैं ग्रामीणों का कहना था कि मोहित बहुत ही मिलनसार और व्यवहारिक था।मृतक मोहित थाना विछवां क्षेत्र के गांव नगला हरकेसी का रहने वाला था।
अमन कुमार की रिपोर्ट






