RPF निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर आने जाने वाली ट्रेनों में विशेष रूप से महिला व विकलांग कोच में अन्य यात्रियों के न बैठने की हिदायत के साथ अभियान चलाकर चेकिंग की गई

श्रीमान जी आज दिनांक 17.02.2026 को स्टेशन वाराणसी पर अभियान चलाकर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म एवं टिकट घर की सघन चेकिंग की गई l इस दौरान यात्रियों से अपील की गयी कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए जिससे वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो। यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो डायल 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें। गाड़ियों में चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई । CCTV कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है।
मुझ निरीक्षक संदीप कुमार यादव के निर्देशन में आज स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर आने जाने वाली ट्रेनों में विशेष रूप से महिला व विकलांग कोच में अन्य यात्रियों के न बैठने की हिदायत के साथ अभियान चलाकर चेकिंग की गई दौराने चेकिंग......
“रेलवे एक्ट“
स्टेशन वाराणसी सर्कुलेटिंग एरिया नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के जुर्म 06 वाहन चालकों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 159 में मामला पंजीकृत किया गया।
कुल 06 के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई ।
“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते“
आज दिनांक 17.02.2025 को श्री देवांश शुक्ला ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल , लखनऊ मंडल, उत्तर रेलवे के द्वारा गठित AHTU टीम वाराणसी एवं प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल संदीप कुमार के सुपरविजन में
ASI शिवकुमार यादव व म0का0 सोनिया के दौराने गस्त SI S.K. यादव ने सूचना दिया कि बुकिंग हाल में एक नाबालिक लड़की अकेली बैठी है की सूचना पर मौके पर पहुंचे व अकेली बैठी लड़की के पास जाकर स्नेहपूर्वक पूछने पर अपना नाम…..
रितिका वर्मा पुत्री धनपत पटेल व संतारा देवी (मो-9351279572) उम्र- 14 वर्ष निवासी- नैपुरा बटौली थाना- जनसा जनपद- वाराणसी उ0प्र0 बतायी ।
तथा बतायी कि मेरी माँ पढ़ाई के लिए बार बार डाँटती है जिसकारण परेशान होकर घर पर बिना बताए भागकर यहाँ आ गई हूँ बाद नाबालिग लड़की के हित व सुरक्षा को देखते हुए पोस्ट हाजा वाराणसी पर लाकर सुरक्षित रखा गया पश्चात् चाइल्ड लाइन को सूचित किया गया कुछ समय बाद रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर राजमणि के कार्यालय उपस्थित होने पश्चात अग्रिम कार्यवाही हेतु लड़की को ठीक-ठीक सुपुर्द किया गया I
“ऑपरेशन अमानत“
आज दिनांक 17.02.2026 को एक व्यक्ति नाम मो0 नवाज अख्तर पुत्र रियाज अहमद, नि0 स्करावलपूरब, थाना- टांडा,जनपद- अम्बेडकरनगर, मो- 7084733210 उपस्थित हुए व बताया कि दिनांक 08.02.26 को गाड़ी सं0 13238 कोच सं0 बी-3/63 पर कोटा-अकबरपुर की यात्रा पूर्ण उपरांत उतरने पर मेरा लाल रंग का बैग छूट गया था जिसकी सूचना 139 पर दी थी जिसपर मुझे ज्ञात हुआ कि मेरा बैग RPF वाराणसी पर रखा हुआ है जिसे मै लेने के लिए आया हूँ, बाद SI शैलेन्द्र कुमार यादव द्वारा पूर्ण तस्दीक उपरांत यात्री को उसका लालरंग का बैग जिसमें इस्तेमाली कपड़े, किताबे व अन्य जरूरी कागजात आदि को चेक कराकर ठीक ठीक हालत में सुपुर्द किया गया । यात्री द्वारा अपने सामान की कुल कीमत रु0 6,000/- बताते हुए RPF वाराणसी को धन्यवाद दिया गया ।
कुल ₹6000 कीमत का सामान सुपुर्द किया गया।
सादर।
























