AIRA NEWS NETWORK – धामपुर में रिक्शा चोर गैंग के लोगों ने एक रिक्शा चालक को नशा सूंघा कर सड़क किनारे फेंक गए और रिक्शा को लूट कर फरार हो गए देर रात होने तक भी गरीब रिक्शा चालक के घर ना पहुंचने के बाद परिजनों ने रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी लेकिन कोई पता नहीं चल सका उसके बाद धामपुर के जैतरा में बेहोशी की हालत में रिक्शा स्वामी पड़ा मिला ज्यादा नशा होने के कारण रिक्शा चालक की दौरान-ऐ उपचार मौत हो गई जिससे पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वीओ-दरअसल बिजनौर में इन दिनों रिक्शा लूट गैंग सक्रिय है दिनदहाड़े रिक्शा लूट गैंग अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रिक्शा लूट कर फरार हो जाते हैं जिससे रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस इस गैंग को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बेरमबाद गढ़ी निवासी गफ्फार रिक्शा लेकर मजदूरी करने के लिए निकला था धामपुर में जैतरा के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा नशा सुंघाकर गफ्फार को बेहोश कर दिया और रिक्शा लूट कर फरार हो गए ।
देर रात होने के बाद गफ्फार के घर ना पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई तो परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी हालांकि डायल 112 की मदद से गफ्फार धामपुर के जतरा में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला बदमाशों ने गफ्फार को ओवरडोज नशा दे दिया जिससे गफ्फार की भी दौरान-ऐ उपचार मौत हो गई गफ्फार की मौत से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है उधर पुलिस भी रिक्शा चोर गैंग को पकड़ने के लिए जिलेभर की खाक छान रही है ।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















