उत्तरप्रदेश
Trending

जयमाल स्टेज पर रिवॉल्वर दुल्हनिया की अनोखी एंट्री

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – जिले में कानून की धज्जियां उड़ाने में पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी पीछे नहीं है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से सामने आया है। जिसमे दुल्हन की पोशाक में सजी युवती ने पहले रिवाल्वर से फायर किया। फिर होने वाले पति का हाथ पकड़कर जयमाल के लिए स्टेज पर कदम रखा।

जबकि शासन व प्रशासन ने वैवाहिक कार्यक्रम में लोगों की संख्या निर्धारित करते हुए हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है।सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो जेठवारा इलाके के किसी गांव का बताया जा रहा है। उस वीडियो में फिल्मी गानों के बीच लोग खुशी से झूम रहे हैं। इस बीच जयमाल के लिए स्टेज पर दुल्हन को परिजन लेकर पहुंचते हैं। मगर दुल्हन अपने होने वाले पति के हाथ को पकड़ने के बाद भी स्टेज पर नहीं चढ़ी। उसके कदम रुक गए।

प्रतापगढ़ की रिवॉल्वर दुल्हनिया

वह दूसरे हाथ से रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने के बाद स्टेज पर कदम रखा। उसके फायर करते ही तालियों से परिसर गुंजायमान हो उठा। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। इस बाबत एसओ जेठवारा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हे भी जानकारी मिली है। वह वीडियो की हकीकत का पता लगवा रहे हैं। हर्ष फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई होगी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

67% LikesVS
33% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button