AIRA NEWS NETWORK – कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते लॉकडाउन में मैनपुरी शहर में सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तो दुकानदारों के भी चेहरे खिल गए | कुसमरा मैनपुरी रोड स्थित एलाऊ चौराहे पर मंगलवार की सुबह दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकाने खोली दुकाने खुलते ही चौराहे पर खरीददारों की भीड दिखाई देने लगी। इस दौरान परचून, मेडिकल,इलेक्ट्रॉनिक,मोबाइल, कॉस्मेटिक,गारमेंट्स,ब्यूटी पार्लर,वर्कशॉप एवं सब्जी की दुकानें खुली।
दुकानें खुलने से एक बार फिर से दुकानदारों के चेहरे पर रौनक देखने को मिली। दुकानदार ज्ञानेंद्र चौहान का कहना है दुकानें काफी समय से बंद के कारण उनको आर्थिक नुकसान भी हुआ जबकि दुकानों में पड़ा सामान भी खराब हो गया | दूसरे दुकानदार रॉकी चौहान का कहना है की लॉकडाउन में दुकान बंद हो जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ व दुकान में रखी मिठाइयां व खाद्य पदार्थ खराब हो गया।
अब चौराहे पर चहल पहल दिखने लगी व कईयों के घरों में पंखे, कूलर खराब हो गए हैं जिनकी मरम्मत तक नहीं हो पाई। अब दुकानें खुली तो लोगों ने नया सामान भी खरीदा और पुराने की मरम्मत भी करवाई। कहीं-कहीं दुकानदार अकेले बैठे नजर आए व कुछ लोग बिना मास्क के लापरवाही बरतते भी नजर आए।




























