उत्तराखंड
Trending

शारीरिक फिटनेस के लिए वाहिनी में किया एक अद्भुत जिम कार्यशाला ENERGY ZONE का जीर्णोधार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी, सेनानायक, 31वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर द्वारा रुद्रपुर में पीएसी अधिकारी / जवानों तथा उनके परिजनों के बेहतर स्वास्थ्य तथा शारीरिक फिटनेस के लिए वाहिनी में पूर्व से स्थापित जिम में आधुनिक फिटनेस उपकरणों में वृद्धि तथा आंतरिक थीम में परिवर्तन कर जिम का नवीनीकरण किया गया है।

जिम का नाम ” Energy Zone”

जिम का नाम ” Energy Zone”रखा गया है। पूर्व में इस जिम में उपलब्ध मशीनों के अभाव तथा जिम की संरचनात्मक कमियों के कारण जिम में वर्कआउट करने वाले व्यक्तियों की संख्या में अत्यधिक कमी थी। वर्तमान परिपेक्ष्य में शारीरिक फिटनेस की महत्ता के दृष्टिगत जिम की हर ज़रूरत को समझते हुए जिम उपकरणों तथा उसकी संरचना का आधुनिकीकरण कर जिम में नई जान फूंकी गयी है। जिम में चेंजिंग रूम और लॉकर की सुविधा दी गयी है तथा लेडीज़ और जेंट्स के वर्कआउट हेतु अलग–अलग समय निश्चित किया गया है।

जिम बना आकर्षण का केंद्र:

मोटिवेशन के लिए दृश्य कला भित्तिचित्र (Grafitti) का उपयोग किया गया है। आधुनिक उपकरणों तथा संरचना से लैस यह जिम किसी मेट्रो सिटी में होने का आभास कराता है। जिम की कायापलट के बाद से PAC कर्मीयों में वर्कऑउट करने का उत्साह देखते ही बनता है तथा आस पास के युवाओं के लिए भी यह जिम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

जिम मील का पत्थर साबित होगा:

वर्तमान में पुलिस विभाग में विभिन्न पदों में भर्ती रैली होने जा रही है। पुलिस परिवार के युवा वर्ग में इन प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ते रुझान के कारण सभी के द्वारा इस ओर जोरशोर से तैयारी की जा रही है। पुलिसकर्मियों के उपरोक्त कल्याणकारी कार्यों की राह में यह जिम एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button