AIRA NEWS NETWORK – स्योहारा वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को शहर में पथ संचलन निकाला। जगह-जगह लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।समाज सेवी डाक्टर मनोज वर्मा तथा भाजपा नेता राजीव वर्मा नें 1 कुंतल गुलाब की पत्तियों से पथ संचलन कर रहे स्वंय सेवकों का स्वागत किया ।
पुराना डिग्री कालेज खलीलपुर के परिसर में स्वयं सेवक एकत्र हुए। यहां से पथ संचलन शुरू किया। पथसंचलन के बाद विभाग सह बोद्धिक प्रमुख ललित कुमार नें बोद्धिक किया । जिसे स्वयंसेवको नें ध्यानपूर्वक सुना ,इस दौरान मंच पर नगर संचालन सोवीर सिंह ,कार्यक्रम अध्यक्ष संजय जैन मौजूद रहे । पथसंचलन जोशियांन,तलाई,रियासत,ठाकुर मन्दिर,सब्ज़ी मंडी,शिवमूर्ति,गुरुद्वारा,पटवारियांन, थाना रोड,रेलवे रोड,स्टेशन,केनरा बैंक,पेट्रोल पंप,मिल चौराहा,आर एस पी रोड होता हुआ डिग्री कॉलेज पहुंचकर समापन हुआ।
साथ ही राष्टीय स्वयं सेवक संघ संचलन जब व्यापारी/भजपा नेता अरुण कुमार वर्मा के प्रतिष्ठान के सामने से गुजरा तो अमित कुमार वर्मा ,अक्षय कुमार वर्मा ,अनिरुद्ध कुमार वर्मा ,अशोक कुमार वर्मा, डॉक्टर अश्वनी वर्मा, डॉक्टर अश्वनी वर्मा ,व्यापारी नेता अरुण कुमार वर्मा आदि ने पुष्प वर्षा करते हुए सभी का सम्मान किया


















