AIRA NEWS NETWORK – गोंडा के वजीरगंज कस्बे में विद्युत कटौती की समस्या से जहां आम जनता पस्त है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी मस्त हैं। वे जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए अपने बंद एसी दफ्तरों व बंगलों से बाहर निकलना नहीं चाहते जिससे आए दिन। कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी रोस्टिंग नाम पर। 12 से 14घंटे बिजली काट दी जाती है वजीर गंज गोंडा सहित प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में 24 घंटे बिजली का दावा करने वाली। भाजपा सरकार 24 घंटे क्या 12 घंटे भी। बिजली की सप्लाई नहीं कर पा रही है।
माल का खतरा भी उत्पन्न हो जाता है। वजीर गंज कस्बे में शायद ही कोई गली या मुहल्ला हो। जहां तारों का मकडज़ाल न लगा हो। पुराने तारों को बदलकर उसके स्थान पर नए तार लगाने के लिए। कई बार इसकी शिकायत नागरिकों द्वारा की जाती है। लेकिन विभागीय अफसर ध्यान नहीं देते जिससे कभी भी क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। आज वजीरगंज कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के। सामने लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने से। वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली वजीर गंज कस्बे के सभी घरों में बिजली बिल आने की तो गारंटी है। लेकिन बिजली कब आएगी और कब जाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है बिजली विभाग के अधिकारी इस बात से बेफिक्र है कई बार इसकी शिकायत। वजीरगंज विद्युत उपकेंद्र के जेई से नागरिकों ने की। लेकिन जेई इस बाबत कोई कार्य करने को तैयार नहीं होते जिससे वजीर गंज कस्बे के नागरिकों में आक्रोश भरा हुआ है। तथा जिससे वजीर गंज कस्बा निवासियों ने अब धरना प्रदर्शन करने का विचार भी बना लिया है।
आए दिन बिजली यदि सुबह कट जाती है तो। शाम तक नहीं आती है और रात में मुश्किल से 10 या 15 मिनट के लिए आती है फिर काट दी जाती है। जिससे गर्मी में लोगों का बहुत बुरा हाल हो जाता है
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















