राजस्थान बजट LIVE : पर्यटन को उद्योग का दर्जा, MSME क्षेत्र को भी छूट की कई घोषणाएं

जयपुर – पर्यटन इकाइयों को अब उद्योग के समकक्ष माना जायेगा। राज्य के बजट में वर्षों से चली आ रही मांग पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की घोषणा कर दी गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये घोषणा करते हुए कहा कि इससे राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
महत्वपूर्ण घोषणाएं:
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 2022-23 में डिस्ट्रीक्ट लेवल कमेटी रेट (डीएलसी) 10 फीसदी की जगह केवल 5 फीसदी बढ़ेगी। पर्यटन को इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाएगा। निवेश प्रोत्याहन योजना का लाभ एक साल और बढ़ाया।
अब एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों को 5 साल तक किसी तरह की सरकारी मंजूरी की जरूरी नहीं होगी , यह अवधि पहले 3 साल थी। निजी क्षेत्र में खुलने वाली स्पोर्ट्स एकेडमी को निवेश प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा, 1 करोड़ तक की कैपिटल सब्सिडी, रिप्स 19 के लाभ मिलेंगे। राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना- 2022 लाने की घोषणा, इंडस्ट्री को कई सुविधाएं दी जाएगी।
राजस्थान रूरल टूरिज्म स्कीम लाई जाएगी। इसमें स्टांप ड्यूटी में पूरी छूट मिलेगी। इन यूनिट्स को कस्टमाइज्ड पैकेज मिलेगा। कर्ज पर सब्सिडी मिलेगी। राजस्थान रूरल टूरिज्म स्कीम लाई जाएगी। इसमें स्टांप ड्यूटी में पूरी छूट मिलेगी। इन यूनिट्स को कस्टमाइज्ड पैकेज मिलेगा। कर्ज पर सब्सिडी मिलेगी।






