धामपुर – जश्ने मिलादुनबी के अवसर पर अंजुमन फलाहे अहले सुन्नत के बैनर तले आज शासन प्रशासन की गाइडलाइंस पर अमल करते हुए मौहल्ला बन्दूकचियान स्थित मदरसा मज़हर उलूम नूरिया से शहर क़ाज़ी मौलाना ज़ाकिर हुसैन नईमी,व मुफ्ती मोहम्मद इक़बाल मिस्बाही ने संयुक्त रूप से जलूस मुहम्मदी का झंडी दिखाकर कर शुभारंभ किया जलूस मुहम्मदी अपने परम्परागत रास्तों मछली बाजार, आस्ताना मुबारक हज़रत सयैद नमक शाह बाबा, ऊंची मस्जिद, नगीना चौक, महल सराय होता हुआ इस्लामिया मुसाफिर खाना पर सम्पन्न हुआ जलूस मुहम्मदी के आयोजकों द्वारा अतिथियों सहित को कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार का पुष्प वर्षा कर व माला पहनाकर कर स्वागत किया l
जलूस मुहम्मदी का सफल संचालन इरशाद मंसूरी ने किया जलूस मुहम्मदी में मुहम्मद ज़की अत्तारी, नसीम अहमद सलमानी इरफ़ान लतीफी काशिफ़ लतीफ़ी मुहम्मद सलीम क़ादरी। मा.फ़ारुख, हैदर अली सभासद, नासिर अकरमी, शमीम अहमद फलवाले, मकसूद अहम,मास्टर ज़ुबैर अहमद, डाक्टर तसलीम अहमद अदीब,आफ़ताब समाज सेविक वरिष्ठ नेता धर्मवीर जोशी संदेश जोशी अहमद,शेख़, लियाकत हुसैन मोहम्मद नफीस, मुहम्मद नासिर शमशी,फ़ुरक़ान अहमद, क़ारी उस्मान,सईद मियां, आदि शामिल रहे।
अमित शर्मा की रिपोर्ट


















