आयकर विभाग द्वारा MEDIA HOUSE पर हुई छापेमारी की प्रेस क्लब ने की भर्त्सना
धामपुर – चिंगारी प्रेस क्लब पंजीकृत के पत्रकारों ने आज मंगलवार को आयकर विभाग की टीम द्वारा विगत दिनों भारत समाचार दैनिक भास्कर के कार्यालय पर की गई छापेमारी की कड़े शब्दों में भर्त्सना की। और एक ज्ञापन एसडीएम धामपुर को सौंपा गया। प्रेस क्लब पंजीकृत के अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी महामंत्री सतीश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में प्रेस क्लब पंजीकृत से जुड़े पत्रकार यहां मुख्य डाकघर मार्ग पर प्रेस क्लब पंजीकृत कार्यालय पर जमा हुए ।
जहां से सभी पत्रकार आयकर विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंचे जहां अपनी मांगों का एक ज्ञापन राज्यपाल महोदय लखनऊ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देते हुए कहा कि, विगत दिनों आयकर विभाग द्वारा भारत समाचार दैनिक भास्कर के कार्यालय पर मारे गए। छापे मारी देश के चौथे स्तंभ मीडिया की निष्पक्षता आवाज पर कुठाराघात हमला है। जिसकी प्रेस क्लब पंजीकृत घोर निंदा करता है और मांग करता है कि इस छापामार कार्यवाही को तुरंत बंद करने की मांग करता है। ज्ञापन देने वालों में प्रेस क्लब पंजीकृत के पत्रकार खुर्शीद अंसारी, सतीश शर्मा, शहबाज अनवर शो भी, सुशील रस्तोगी, अंकित शर्मा, शाकिर अंसारी, जुल्फीकार मंसूरी, खुर्शीद खान, विपिन कुमार, मनोज कातियान, मुमताज अंसारी, नीरज प्रजापति, राजीव सिंह, इंतखाब उर रहमान, उमेश कुमार, लोकेंद्र शर्मा, अमित शर्मा आदि शामिल थे।


















