Power Outage in Parts of Mumbai Govt Orders High level Probe

[ad_1]
मुंबई. महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि रविवार सुबह मुंबई के कई हिस्सों में बिजली गुल होने के संबंध में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि दादर, माटुंगा, सायन समेत कई आवासीय क्षेत्रों के साथ वित्तीय राजधानी के कई इलाकों में सुबह एक घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही. अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे से बिजली आपूर्ति बहाल होने लगी.
बिजली गुल होने के कारण पश्चिमी रेलवे लाइन पर चर्चगेट और अंधेरी स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं भी ठप हो गईं. राउत ने एक बयान में कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ दिन भर लगातार संपर्क में थे जिसमें टाटा पावर के अधिकारी भी शामिल थे.
एक घंटे से अधिक समय तक गुल रही बिजली
मंत्री ने कहा, “मैंने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए और चल रहे कार्यों का नियमित अंतराल पर जायजा भी लिया. बिजली आपूर्ति 70 मिनट में बहाल कर दी गई. सरकार ने घटना को गंभीरता से लिया है और एक उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषी पाए जाने वालों को दंडित किया जाएगा.”
Ukraine के आसमान में रूसी वासुसेना का काल बना ‘कीव का भूत’, अकेले मार गिराए दुश्मन के 6 फाइटर जेट!
इससे पहले दिन में, अधिकारियों ने दिक्कत के लिए टाटा पावर से आपूर्ति बाधित होने को जिम्मेदार ठहराया था. मुंबई को बिजली की आपूर्ति करने वाले बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने कहा कि मुलुंड से ट्रॉम्बे तक 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन ट्रिप हो गई थी जिसके परिणामस्वरूप उसके उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही थी.
मुंबई और इसके उपनगरीय नगरों में बिजली विरले ही गुल होती है क्योंकि बिजली ग्रिड को 24 घंटे आपूर्ति के लिए बनाया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Maharashtra, Mumbai
Source link






