AIRA NEWS NETWORK – उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव सम्पन हो गया। उत्तराखंड में 5 बजे तक 59.37% मतदान हो चुका है। राज्य के हरिद्वार जिले में अबतक का मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा है यहां 67.58% मतदान हुआ , जबकि दूसरे नंबर पर उत्तरकाशी जिला है। आज सोमवार सुबह आठ बजे से 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ जो शाम छह बजे तक चला। आइये जानते है किस विधानसभा सीट पर कितना परसेंटेज मतदान हुआ है
नैनीताल जिले में 5 बजे तक 63.12% मतदान, जिले की 6 विधानसभाओं कालाढूंगी में 65.77% नैनीताल में 53.20% भीमताल में 62.10% रामनगर में 65.13% लालकुआं में 67.05% ओर हल्द्वानी में 63.25% मतदान हुआ। नए मतदाताओं में मतदान करने लिये बहुत उत्साह दिखाई दिया नए मतदाताओ में कहि भाजपा तो कहीं काँग्रेस के प्रति रुझान दिखाई दिया।
उधम सिंह नगर जिले में 6 बजे तक 65.13% मतदान हुआ, जनपद उधम सिंह नगर की विधानसभाओं में हुए काशीपुर में 58.10% किच्छा में 60.00% खटीमा में 67.00% गदरपुर में 96.26% जसपुर में 69.01% नानकमत्ता में 67.18%बाजपुर में 66.80% रुद्रपुर में 60.40% सितारगंज में 73.50% मतदान हुआ । अल्मोड़ा जिले में 50.65% मतदान हुआ,
- अल्मोड़ा में 57.08%
- जागेश्वर में 52.60%
- द्वाराहाट में 50.20%
- रानीखेत में 48.60%
- सल्ट में 41.00%
- सोमेश्वर (अ.जा.) में 55.00% मतदान हुआ, वहीं चमोली जिले में 59.28% मतदान, जिले की 3 विधानसभाओं में कर्णप्रयाग में 58.65% थराली में 56.81%
- बद्रीनाथ में 62.34%
- चम्पावत जिले में 56.97% मतदान हुआ , जिले की दोनो विधानसभाओं में
- चम्पावत में 59.89.%
- लोहाघाट में 54.36% मतदान हुआ है। टिहरी गढ़वाल जिले में शाम तक 52.66% मतदान हुआ जिसमे घनसाली (अ.जा) में 47.00%
- टिहरी में 51.20%
- देवप्रयाग में 50.10%
- धनोल्टी में 61.01%
- नरेन्द्रनगर में 58.03%
- प्रतापनगर में 49.01% मतदान हुआ औऱ देहरादून जिले में 52.93% मतदान, हुआ जिले की 10 विधानसभाओं में
- ऋषिकेश 48.01% मतदान हुआ
- चकराता (अ.जा) – 61.12% मतदान हुआ डोईवाला में 55.50% मतदान हुआ
- देहरादून कैन्टोनमेन्ट में 48.70% मतदान हुआ
- धर्मपुर में 50.10%मतदान हुआ
- मसूरी में 52.30% मतदान हुआ
राजपुर रोड़ (अ.जा.) में 52.20% मतदान हुआ, रायपुर में 51.30% मतदान हुआ विकासनगर में 58.20%मतदान हुआ, सहसपुर में 56.35%मतदान हुआ उत्तरकाशी में 65.55% मतदान, जिले की तीनो विधानसभाओ में पड़े मतदान की स्तिथि भी बहुत अच्छी रही जहा पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ न कोई झड़प न कोई तू तू मैं मैं बहुत शानदार तरीके से मतदान हुआ जिसमें गंगोत्री में 64.69%मतदान हुआ पुरोला (अ.जा.) में 66.30%मतदान हुआ, यमुनोत्री में 65.80%मतदान हुआ पिथौरागढ़ जिले में 5 बजे तक 57.49% मतदान शांतिपूर्वक हुआ।
पौड़ी गढ़वाल जिले में 51.93% मतदान,विधानसभा क्षेत्रो में भी काफी उत्साहित होकर कर जनता ने वोट किया
- कोटद्वार में 60.83% चौबट्टाखाल में 43.49%
- पौड़ी (अ.जा.) में 48.97%
- यमकेश्वर में 51.69%
- लैन्सडौन में 46.04%
- श्रीनगर में 56.85%मतदान हुआ
- जनपद बागेश्वर में 57.83% मतदान,कपकोट में 57.42%
- बागेश्वर (अ.जा.) में 58.18% मतदान बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ
- रूद्रप्रयाग जिले में 60.36% मतदान हुआ जिले की दोनो विधानसभाओं में
- केदारनाथ जिसमे 63.16%मतदान हुआ और
- रूद्रप्रयाग में 57.93%मतदान हुआ हरिद्वार जनपद मे भी बहुत अच्छे तरीके से 67.58% मतदान हुआ! जिले की 11 विधानसभाओं का ब्यौरा भी अन्य जनपद की भांति अच्छे और शिक्षित मतदाताओं का क्षेत्र रहा जिसमें बहुत अच्छे मात्रा में वोटिंग हुई । हरिद्वार की
- खानपुर विधान सभा मे 73.32%मतदान हुआ
- ज्वालापुर (अ.जा.) में 73.36%मतदान हुआ
- झबरेड़ा (अ.जा.) में 69.00% मतदान हुआ
- पिरान कलियर में 69.37% मतदान हुआ
- बीएचईएल- रानीपुर में 65.77% मतदान हुआ
- भगवानपुर (अ.जा.) में 71.20% मतदान हुआ
- मंगलौर में 64.70% मतदान हुआ। रूड़की में 59.48%मतदान हुआ
- लक्सर में 65.67%मतदान हुआ
हरिद्वार में 59.76%मतदान हुआ। हरिद्वार ग्रामीण में 72.25%मतदान हुआ, कोविड संक्रमण के कारण पहली बार, इस चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और पूर्ण दिव्यांग मतदाताओं से पूर्व में ही उनके घरों पर डाक मतदान (पोस्टल बैलेट) कराया जा चुका है।
इस बार राज्य में कुल 81 लाख, 72 हजार, 173 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 35 प्रवासी मतदाता भी शामिल हैं। यह मतदाता 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहली बार निर्वाचन आयोग ने दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ जनों के लिए विशेष व्यवस्था की हैं। लोकतांत्रिक पर्व विधानसभा चुनाव2022 को शांति पूर्वक सम्पन कराने में उत्तराखंड पुलिस सहित भारतीय सेना ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।


















