AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर में सरकारी स्कूल में झाड़ू लगा रहे बच्चों की वीडियो जम कर वायरल हो रही हैं।वीडियो देख कर Bsa ने स्कूल औऱ अध्यापकों पर कार्यवाही शुरू कर दी है।
आपको बता दे जनपद बिजनौर के ब्लॉक नहटौर के गाँव करीमपुर मुबारक के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने आये बच्चो का झाड़ू लगते हुए शोशल मीडिया पर पिछले दो दिन से जम कर वायरल हो रही ह।बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे अध्यापकों पर क्षेत्रीय लोगो मे गुस्सा भरा हुआ है।मीडिया के माध्यम से बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास वायरल वीडियो पहुँची तो BSA जय करण यादव ने स्कूल में कार्यरत अध्यापकों व कर्मचारियों पर चाबुक चलते हुए कठोर कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपी जो भी हो अध्यापक हो या अन्य कर्मचारियों कठोर दंड मिलेगा।


















