नजीबाबाद: उत्तर प्रदेश शासन सरकारी महकमों को सुधारने के चाहे लाख दावे करें, लेकिन कुछ सरकारी अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य के प्रति सजग नहीं है। विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते नजीबाबाद तहसील के ग्राम बिजौरी निवासी विद्युत उपभोक्ता बाबूराम पुत्र गुलजारी सिंह का विद्युत बिल करीब 1 साल से जमा नहीं हुआ है।
विद्युत कर्मचारी मीटर से बिजली का बिल नहीं निकाल दे रहे हैं जिसके लिए पीड़ित उपभोक्ता बाबूराम विद्युत विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा लगा कर थक चुका है, लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों के कानों पर जूं तक रेंगने को तैयार नहीं है। पीड़ित विद्युत उपभोक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका करीब 1 साल से मीटर से बिजली का बिल नहीं निकाला गया है।
पीड़ित ने बताया की वे अब तक विद्युत उपभोक्ता जमा केंद्र पर कई चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन अधिकारी व कर्मचारी जैसे काम ना करने की कसम खाकर बैठे हुए हैं। पीड़ित उपभोक्ता ने बताया कि 1 साल से उनके मीटर से बिजली का बिल नहीं निकाला गया है जोकि बढ़ता ही जा रहा है और जिस पर ब्याज पर ब्याज बढ़ता ही जा रहा है। पीड़ित उपभोक्ता ने बताया कि ऐसे समय पर जब सब लोग आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं, वहीं सरकारी अधिकारी व कर्मचारी पीड़ित फरियादी की कोई भी समस्या सुनने को तैयार नहीं है।
पीड़ित की समस्या का निस्तारण करने की जगह पीड़ित उपभोक्ता को इधर से उधर चक्कर कटवाए जा रहे हैं, की मीटर की रीडिंग बिल के लिए आपको बड़े ऑफिस जाना पड़ेगा, बड़े ऑफिस जाते हैं तो बड़े बाबू बोलते हैं, आपको छोटे ऑफिस जाना पड़ेगा। इसी चक्कर में करीब 1 साल से पीड़ित विद्युत उपभोक्ता अब तक कई चक्कर नजीबाबाद विद्युत विभाग के लगा चुका है, लेकिन उनकी सुनवाई आज तक नहीं हुई है।


















