बिज़नेस

Paytm IPO will launch next week 8 nov after diwali check issue price band other details varpat

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. पेटीएम (Paytm) की पैरेंट्स कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) अगले सप्ताह सोमवार यानी 8 नवंबर को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लेकर आ रहा है. पेटीएम का प्राइस बैंड (Paytm IPO price band) ₹2,080-2,150 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. जिसका मूल्यांकन लगभग ₹1.48 लाख करोड़ होगा. बता दें कि तीन दिवसीय शेयर बिक्री 10 नवंबर को समाप्त होगी.

कंपनी के आईपीओ में ₹8,300 करोड़ मूल्य के फ्रेश शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ₹10,000 करोड़ के ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल हैं. यह देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा. अभी तक यह रिकॉर्ड सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया (Coal india) के पास था, जिसने अक्टूबर 2010 में IPO से 15,200 करोड़ रुपये जुटाए थे.

जानिए विजय शेखर शर्मा ने क्या कहा?
One97 Communications के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर विजय शेखर शर्मा (Vijay Sekhar Sharma) ने गुरुवार को एक प्री-IPO कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें उन निवेशकों से व्यक्तिगत संदेश मिले हैं जो देश में पहली बार निवेश करना चाहते हैं और साथ ही कहा, “यह भारत का युग है.”

ये भी पढ़ें- Dhanteras पर कहां करें इनवेस्ट? ये हैं 4 बेस्ट ऑप्शन जहां आप भी लगा सकते हैं पैसा, जानिए डिटेल्स

जानें क्या कहते हैं जानकार?
गोल्डमैन सैक्स इंडिया सिक्योरिटीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सुदर्शन रामकृष्ण ने IPO के बारे में जानकारी देते हुए बताया, “प्राइस बैंड 2,080 रुपये से 2,150 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. इसका मतलब है कि कंपनी की वैल्यूएशन 19.3 अमेरिकी डॉलर से 19.9 अरब अमेरिकी डॉलर की होगी.” मौजूदा एक्सचेंट रेट पर, कंपनी की वैल्यूएशन 1.44 लाख करोड़ रुपये से 1.48 लाख करोड़ रुपये के बीच है.
शर्मा ने कहा, “अगर हम कह सकते हैं कि 2010-20 व्यापक रूप से एशिया का, चीन और जापान और अन्य देशों का समय था तो 2020-30 पूरी तरह से भारत का समय है. यह भारत का युग है. चाहे वह एक प्राइवेट कंपनी हो, स्टार्टअप हो, लिस्ट हो चुकी कंपनी हो या लिस्ट होने जा रही कंपनी हो. यह वह समय है जब दुनिया आपको पैसा देने जा रही है.”

ये भी पढ़ें- Diwali 2021: धनतेरस पर इन 8 प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स से खरीदें सस्ता सोना, शुद्धता की पूरी गांरटी

OFS में शर्मा अपनी करीब 402.65 करोड़ रुपये तक, AntFin (नीदरलैंड्स) होल्डिंग्स 4,704.43 करोड़ रुपये तक, अलीबाबा डॉट कॉम सिंगापुर ई-कॉमर्स 784.82 करोड़ रुपये तक और एलिवेशन कैपिटल वी एफआईआई होल्डिंग्स 75.02 करोड़ रुपये तक के अपने शेयरों की बिक्री करेंगे.

Tags: Business news in hindi, Earn money, How to earn money, IPO, Paytm

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button