उत्तराखंड

पौड़ी पुलिस ने निभाया मानवता का धर्म 70 मीटर गहरी खाई में गिरी कार से घायलों को सकुशल निकाला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


तत्कालीन सूचना प्राप्त होने पर तुरंत ही प्रत्येक पुलिसकर्मी घटनास्थल पर बिना समय गवाएं पहुंच जाता है यही खास बात है उत्तराखंड पुलिस कोई भी चाहे घटना हो या आपदा हो उत्तराखंड पुलिस अपनी पूरी ताकत झोंक देती है अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी से करती है इसीलिए तो उत्तराखंड पुलिस मित्र पुलिस कहलाती है

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय यशवन्त सिंह चौहान जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है आज इसी क्रम में थाना धुमाकोट में प्रातः समय 10:44 बजे द्वारा DCR पौड़ी द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम लुंठिया नाला, चौकी क्षेत्र नैनीडांडा थाना धुमाकोट में एक वाहन लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष धुमाकोट श्री दीपक तिवारी मय पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरण लेकर मौके के लिए रवाना हुए। मौके पर जाकर ज्ञात हुआ कि वाहन सं0: UK 06-AB -9310 (आई 10, रंग सफेद) जो अनियन्त्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी में गिर गयी है। वाहन में कुल चार लोग सवार थे।

पुलिस टीम द्वारा स्वयं एवं स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों का रेस्कयू करके खाई से बाहर सुरक्षित निकाला गया। तत्पश्चात108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा (धुमाकोट) भिजवाया गया।

घायल जगत सिंह s/o नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष नि0 ग्राम – कसाना मल्ला, थाना धुमाकोट, पौड़ी की स्थिति गंभीर होने के फलस्वरूप चिकित्सको के द्वारा उन्हें हायर सेंटर रामनगर जनपद नैनीताल भेजा गया व अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करके घर भेजा गया जिनके परिजन मौके पर मौजूद है।


वाहन चालक राम सिंह द्वारा बताया गया कि वह परिवार सहित बैसाखी मेले में स्नान करने हरिद्वार गए थे। आज प्रातः जल्दी वापस धुमाकोट के लिए परिवार सहित हरिद्वार से रवाना हुए थे व झपकी आने के कारण ग्राम लुठिया नाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया

     नाम पता घायल
  1. जगत सिंह s/o नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष नि0 ग्राम – कसाना मल्ला, थाना धुमाकोट, पौड़ी।
  2. राम सिंह s/o नारायण सिंह
    उम्र 61 वर्ष नि0 उपरोक्त (उत्तराखण्ड पुलिस संचार विभाग से सेवानिवृत)
  3. श्रीमति प्रेम रावत w/o राम सिंह उम्र 55 वर्ष, नि0 उपरोक्त
  4. विकास ध्यानी s/o चंद्रमणि उम्र 31 वर्ष नि0 ग्राम सांगलिया वल्ला, धुमाकोट, जनपद – पौड़ी गढ़वाल। पुलिस टीम
  5. थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी – थाना धुमाकोट
  6. आरक्षी 179 ना0पु0 संदीप सजवाल
  7. आरक्षी 420 ना0पु0 दीपक
  8. आरक्षी 140 ना0पु0 गणेश चंद्र
  9. हो0गा0 1559 पंकज कुमार

  1. राजेश सिंघल की रिपोर्ट
Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button