उत्तरप्रदेश

बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विकास भवन के प्रांगण में स्थापित भारत बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको याद किया

विकास भवन सभागार में बाबा अंबेडकर साहब की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।


जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे भारत के विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने आजीवन सामाजिक सुधार के लिए कार्य किया।

बाबा साहब भारतीय संविधान के जनक होने के साथ ही भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। आज हम सभी को बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और विद्यार्थियों को बाबा साहब के जीवन चरित्र के बारे में अध्ययन करना चाहिए कि किस प्रकार उन्होंने जीवन में कठिनाइयां होने के बावजूद संघर्ष करते हुए एक नया अध्याय लिखा।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के पी सिंह द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं चित्र पर पुष्प अर्जित करने के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने न सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

अंबेडकर ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने देश की अखंडता एवं एकता के लिए सतत प्रयास किया तथा उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसमें से सभी वर्गों को समानता का भाव मिले।


बाबा साहब की जयंती के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों, तहसीलो व ब्लाक मुख्यालयों पर गोष्टी और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए बाबा साहब को याद किया गया।


इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी एवं विकास भवन स्थित कार्यालयों के कर्मचारी मौजूद थे।


राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button