कोटद्वार पुलिस द्वारा बजरंग दल व मुस्लिम समुदाय के मध्य की गयी शांति एवं अमन गोष्टी
कोटद्वार पुलिस द्वारा बजरंग दल व मुस्लिम समुदाय के मध्य की गयी शांति एवं अमन गोष्टी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान महोदय के आदेशानुसार आज पुलिस उपाधीक्षक, कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली एवं प्रभारी निरीक्षक, कोटद्वार, श्री विजय सिंह द्वारा कोतवाली कोटद्वार परिसर में वर्तमान में मुस्लिम समुदाय के रमजान पर्व के दृष्टिगत बजरंग दल के दीपक बजरंगी तथा जदली एवं कोटद्वार क्षेत्र की सभी मस्जिदों इमाम की मौलवियों को बुलाकर गोष्ठी की गयी।
गोष्ठी के दौरान बताया गया कि रमजान में स्पीकर/लाउडस्पीकर तथा सायरन का प्रयोग हाईकोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही किया जाय।
उल्लंघन होने पर वैधानिक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही बजरंग दल के सदस्यों को भी गोष्ठी के दौरान बताया गया कि क्षेत्र में वह लोग भी शांति बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे तथा संप्रदाय सौहार्द बनाए रखेंगे|
किसी प्रकार की अव्यवस्था फैलने एवं संप्रदाय भावनाएं फैलाने की फलस्वरूप उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। गोष्ठी में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा पुलिस को भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया वही कोटद्वार थाना अध्यक्ष ने आम जनमानस से भी अपील की है अफवाहों पर ध्यान ना दें कहीं भी अपराध होता देखें या किसी अपराधी के बारे में कोई सूचना हो तो तुरंत ही पुलिस को अवगत कराएं आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में अपने शहर को नशा मुक्त बनाने में अपनी कोटद्वार पुलिस का सहयोग करें


















