AIRA NEWS NETWORK – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय द्वारा समस्त थानाध्यक्षों को नशे पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निम्न कार्यवाही की गई।
चौकी बन्ना खेड़ा थाना बाजपुर द्वारा अभियुक्त गुरमीत सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी गोबरा दाबका पार बन्ना खेड़ा थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 45 वर्ष को 105 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम एक अदद मोटरसाइकिल टीवीएस बिना नंबर चेसिस नंबर md625hf16jik11703 इंजन नंबर kf1kj10a3588 के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना किच्छा क्षेत्र अंतर्गत अभियुक्त सुखदेव सिंह पुत्र हजूर सिंह निवासी रतनपुरा वीरू नगला को उसके घर के पास खेत से शराब कशीद की के उपकरण में प्लास्टिक ड्रम इलेक्ट्रॉनिक रोड पाइप 80 लीटर लहन तथा 18 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। चौकी बेरिया दौलत थाना केला खेड़ा पुलिस द्वारा विजय रामपुरा और जनता फार्म के जंगलों में लगा लगभग 5000 लीटर लहन नष्ट किया गया ।
थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा दयाराम पुत्र राम भरोसे निवासी जय नगर नंबर 1 थाना दिनेशपुर को मय 20 लीटर शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















