AIRA NEWS NETWORK – भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय सोशल मीडिया सहसंयोजक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पारस जैन ने अपने टीम से कहां वक्त आ गया है अब हमें भारतीय जनता पार्टी कि उत्तर प्रदेश में दोबारा वापसी के लिए मेहनत करनी होगी हमें घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाना है और समझाना है नीतियों के बारे में और भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ताकि आमजन योजना का लाभ उठा सकें और 2022 में दोबारा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाया जा सके ।
इसके लिए लोगों से अपील भी करें कि ज्यादा से ज्यादा वोट भारतीय जनता पार्टी को दें सबका साथ सबका विकास ही भारतीय जनता पार्टी की सोच है इस सोच को आगे बढ़ाएं और एकजुट हो जाएं वहीं उन्होंने चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पारस जैन ने बताया इस योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले ।
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार अब राशन कार्ड धारकों को हर माह दो बार नि:शुल्क खद्यान्न बांटने जा रही है। इसमें एक राज्य सरकार के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत तो दूसरा केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलेगा। इसमें प्रति यूनिट 10-10 किलो अनाज दिया जाएगा। इसके साथ ही माह में एक बार नि:शुल्क नमक, तेल और दाल भी फ्री में मिलेगा। सभी खाद्य सामग्रियों को कोटेदार दिसम्बर से मार्च तक नि:शुल्क बाटेंगे। प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन पांच से 15 तारीख तक और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का राशन 20 तारीख से 30 तारीख तक बटेगा।
नि:शुल्क गेहूं और चावल के साथ ही प्रत्येक कार्ड पर एक किलो आयोडाइज्ड नमक, एक किलो दाल या साबुत चना और एक लीटर खाद्य तेल (सरसों का तेल या रिफाइंड) नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। इसका लाभ पात्र गृहस्थी और अंत्योदय दोनों को मिलेगा। अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलो प्रति कार्ड की दर से 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति यूनिट पांच किलो की दर से तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलेगा।
दिसम्बर से मार्च तक कार्ड धारकों को नि:शुल्क राशन दिया जाएगा। लेकिन नमक, तेल, दाल के वितरण की तारीख अभी नहीं मिली है इस तरीके से हमारी टीम घर घर जाकर लोगों को योजना की जानकारी देगी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगे यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए इसी उद्देश्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं और 2022 में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट






