गोंडा – कार्यालय क्षेत्र पंचायत वजीरगंज गोंडा में ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वजीरगंज क्षेत्र की ब्लॉक प्रमुख अनीता यादव (पंकज सिंह )जी का पूर्व मंत्री श्री राम बहादुर सिंह के साथ वजीरगंज के सभी ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि एवं बीडीसी ने ब्लॉक कार्यालय मे अनीता यादव (पंकज सिंह ) जी का भव्य स्वागत किया।
आज श्रीमती अनीता यादव(पंकज सिंह) ने कार्यालय क्षेत्र पंचायत वजीरगंज में पहुंच कर सबसे पहले कार्यालय में बने अशोक स्तंभ पर माल्यार्पण किया उसके बाद उनका कारवां शपथ ग्रहण समारोह के लिए ब्लॉक में बने मीटिंग हॉल में पहुंच गया मीटिंग हॉल में पहुंचकर उन्होंने सभी प्रधान प्रतिनिधि एवं बीडीसी के साथ शपथ ग्रहण किया।
आज ब्लाक प्रमुख जी के शपथ ग्रहण समारोह में कैसरगंज सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह जी के पुत्र श्री प्रतीक भूषण ने ब्लॉक कार्यालय वजीरगंज में पहुंचकर ब्लाक प्रमुख जी को लाख-लाख बधाइयां दी आज ब्लॉक प्रमुख जी ने सभी जनता को आश्वासन भी दिया कि वह हमेशा जनता के किसी भी सही कार्य को करने के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार रहेंगे आज शपथ ग्रहण समारोह में ब्लाक प्रमुख के साथ पूर्व मंत्री रहे श्री राम बहादुर सिंह श्रीराम फेर तिवारी के साथ-साथ समस्त प्रधान एवं वीडीसी उपस्थित रहे आज ब्लॉक प्रमुख ने अपनी इस जीत का श्रेय सभी प्रधान प्रतिनिधि एवं वीडीसी एवं समस्त जनता को दिया साथ ही उन्होंने सभी प्रधान एवं बीडीसी को बहुत-बहुत धन्यवाद भी दिया।




























