नहटौर में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई
बिजनौर – जनपद बिजनौर के नहटौर में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार को चकबंदी बन्दोबस्त अधिकारी विजय कुमार ने पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।
आज प्रातः 11 बजे ब्लॉक के डबाकरा हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार ने कहा कि वह अगले पाँच साल तक बिना किसी भेदभाव के कार्य करते हुए लोगों की सेवा करेगें व क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडेगें। इसके बाद उन्होंने बीडीसी सदस्यों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ब्रजभूषण सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, एडीओ कृषि हरिसिंह, एडीओ आइएसबी राजीव कुमार, एडीओ कोआपरेटिव पी.एन सिंह, लिपिक प्रदीप कुमार, पंचायत सचिव सौकेन्द्र सैनी, सतेन्द्र सिंह, रिंकू सैनी, सचिन कुमार, पंकज सैनी, विपिन सैनी, भाजपा नेता चमन दहिया, सुनीता देवी, ओमपाल सिंह, उदयराज सिंह, मुकेश कुमार, मलखान सिंह, यशपाल सिंह, अशोक कुमार, आदेश देवी, ओमपाल सिंह, आशु चौधरी, विशाल चौधरी, तसलीम अहमद, रामकुमार, शिवानी कुमारी सहित सैकडों बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर




























