नजीबाबाद – एक ओर तो पहले से ही पेट्रोल डीजल के दाम आसमान की बुलंदियों पर हैं। जिससे आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। दूसरी ओर कुछ पेट्रोल पंप वाले ग्राहकों की जेब पर डाका डालकर खून चूसने का काम कर रहे हैं। ऐसी ही एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें ग्राहक पेट्रोल पंप के कर्मचारी व मैनेजर से उलझता हुआ दिखाई दे रहा है।
ग्राहक की शिकायत है कि उसने ₹300 का तेल डलवाया था लेकिन उसे केवल ₹220 का तेल ही दिया गया क्योंकि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार से मैनेजर चंद्रकिरन कर्मचारी भूपेंद्र की ओर से माफी मांगता नजर आ रहा है और बाकी शेष तेल भी उसको देने के लिए कह रहा है। लेकिन ग्राहक बहुत ज्यादा गुस्से में नजर आ रहा है क्योंकि अगर ग्राहक पेट्रोल पंप वालों की यह चोरी ना पकड़ता तो यह मामला यूं ही चलता रहता। देखा जाए तो पेट्रोल पंप मालिक, मैनेजर व कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्राहकों की जेब काटने का काम सरेआम चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद में बिजनौर रोड पर स्थित भारत पैट्रोलियम पर आए दिन ग्राहकों को कम दिल देने की शिकायतें आम हो चली हैं। क्योंकि पिछले वर्ष भी इसी पेट्रोल पंप पर कम तेल डालने को लेकर ग्राहक ने हंगामा किया था। जिसका स्थानीय पुलिस ने समझौता कराकर मामला रफा-दफा करा दिया था। लेकिन आए दिन इस पेट्रोल पंप पर कम कम तेल डालने की शिकायतें मिलती रहती हैं।
जिस कारण ग्राहकों का विश्वास इस पेट्रोल पंप से पूरी तरह उठ चुका है। लेकिन दूर दराज क्षेत्रों से आए वाहनों में तेल डलवाने वाले ग्राहकों का यह लोग बेवकूफ बनाते रहते हैं। संबंधित अधिकारी को चाहिए कि पेट्रोल पंप की पेट्रोल व डीजल डालने वाली मशीनों की जांच करनी चाहिए और कमी पाए जाने पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द कर कर्मचारियों व मालिकों पर उचित कार्रवाई कर जनता को लूटने से बचाना चाहिए।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















