नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

नारायणी साहित्य अकादमी ने साहित्यकर मंजु जौहरी मधुर को संस्था का अन्तर्राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – साहित्य के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य करने पर जिला बिजनौर के नगर नजीबाबाद में नारायणी साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यिक आयोजन किया गया।दो अक्टूबर को गांधी एवं शास्त्री जी जैसे विभूतियों का अवतरण दिवस मनाया गया। प्रथम सत्र में परिचर्चा एवं द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी आयोजित किया गया। अकादमी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा सिंह विसेन ने लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि हमें शास्त्री जी को याद करते हुए देश में ईमानदारी और सच्चाई का संदेश देना चाहिए।

उनके जैसी इमानदारी और सच्चाई सभी भारतीय लोगों को अपने भीतर अंकुरित करने की आवश्यकता है और गांधी जी को जितना याद किया जाता है उससे ज्यादा शास्त्री जी को याद करने की आवश्यकता है। यह बात हम सभी भारतीय समझते हैं। ऐसे ईमानदार प्रधानमंत्री को रहस्यमय परिस्थितियों में प्राण त्यागने की सजा देने वाले लोगों को इस देश में रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए। मंच संचालन कर रही श्रेष्ठ कवयित्री मंजू मधुर के संचालन में काव्य पाठ आरंभ किया गया। कवयित्री कविता नामदेव ने सरस्वती वंदना से शुरुआत किया।

पधारे कवि एवं कवयित्रियों में फूलमाला, रमाशर्मा, टीकम सिंह, डा.बेगराज यादव, डा.मनमोहन गुप्ता एवं प्रसिद्ध गजलकार अजय जौहरी आदि ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविता, दोहा, ग़ज़ल, हाईकू आदि सभी विधाओं में काव्य पाठ हुआ। ओज एवं श्रृंगार की रचनाओं से सराबोर हो सभी ने कार्य गोष्ठी को ऊंचाईयों तक पहुंचाया। अकादमी की मंडल अध्यक्ष मंजू जौहरी मधुर को नारायणी साहित्य अकादमी द्वारा अंतरराष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया गया। अकादमी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। आयोजन में आए सभी साहित्यकारों, अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ,अजय जौहरी ने समापन वक्तव्य दे ते हुए सभी का धन्यवाद किया।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button