
बुढ़नपुर – राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा नूरपुर- स्योहारा मार्ग पर पारकर पब्लिक स्कूल बुढनपुर में कंबल ,ट्राई साइकिल,व्हीलचेयर सिलाई मशीन व अन्य उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा द्वारा दिव्यांगों,वृद्ध,विधवा, गरीब मजदूरों को 1000 कंबल एवं दिव्यांगों को 10 व्हीलचेयर, 25 ट्राई साइकिल , 30 सिलाई मशीन अन्य उपकरण का वितरण का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक धामपुर अशोक कुमार राणा, उप जिलाधिकारी धामपुर विजय वर्धन तोमर,अख्तर जलील अध्यक्ष नगर पालिका स्योहारा,डॉ मनोज कुमार वर्मा वरिष्ठ समाजसेवी,सुखबीर सिंह जीएम अवध शुगर मिल स्योहारा, ब्लाक प्रमुख स्योहारा उज्जवल चौहान द्वारा 1000 कंबल दिव्यांगों, वृद्ध, विधवाओं, मजदूर गरीब एवं दिव्यांगों को 10 व्हीलचेयर, 25 ट्राई साईकिल, 30 सिलाई मशीन व अन्य उपकरण को इनके हाथों वितरण की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा व मौहम्मद वसीम द्वारा अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एसडीएम धामपुर विजय वर्धन तोमर ने कहा है कि एमआर पाशा दिव्यांग के लिए निशुल्क कार्यक्रम हर वर्ष करते रहते हैं और दिव्यांग की लड़ाई लड़ते रहते हैं और उन्होंने कहा कि हम इनके लिए हर जगह तैयार हैं।
भाजपा विधायक धामपुर लोकप्रिय अशोक कुमार राणा धामपुर ने कहा कि एमआर पाशा मेरा छोटा भाई है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता जी से एमआर पाशा जी के पिता जी से 32 साल पुराने संबंध हैं। और मेरे भी जब से संबंध चले आ रहे हैं। मैं इनको अपना परिवार की तरह मानता हूं। हर तरह से इनके संगठन के लिए तैयार हूं। डॉ मनोज वर्मा समाजसेवी ने कहा कि यह मेरा छोटा भाई जैसा है यह हर समय दिव्यांगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता है। नगर पालिका अध्यक्ष स्योहारा अख्तर जलील ने कहा कि मैं अपने नगर पालिका की मीटिंग में दिव्यांगों का भी प्रस्ताव पारित कर आऊंगा। और मै संगठन के लिए हर वक्त तैयार हू। अवध शुगर मिल सुखबीर सिंह ने भी कहा कि एमआर पाशा मेरा छोटा भाई है कार्यक्रम तो आज जो ऐसा कार्यक्रम देखने को मिला कभी ना मिलेगा। ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान ने कहा कि एमआर पाशा जी द्वारा जो कार्यक्रम किया गया है। यह कार्यक्रम बहुत सहरानीय हैं। मैं इनको धन्यवाद देता हूं।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा कि हमारे संगठन द्वारा 1000 कंबल, 10 व्हीलचेयर, 25 ट्राई साइकिल,30 सिलाई मशीन अन्य उपकरण दिव्यांगों,वृद्ध,विधवा,गरीब मजदूर को वितरित की गई है। और हम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कैलिपर्स की मशीन लगाकर कारखाना बनाएंगे। और दिव्यांगों को निशुल्क कैलिपर्स देंगे। एमआर पाशा ने जितने भी आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन इकबाल रूमानी द्वारा किया गया।
संचालन का कार्यक्रम बहुत शानदार द्वारा किया गया।
इस मौके पर आए मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा , एसडीएम धामपुर विजय वर्धन तोमर,नगर अध्यक्ष स्योहारा अख्तर जलील, ब्लॉक प्रमुख स्योहारा उज्जवल चौहान,प्रमोद त्यागी तथा पदाधिकारी गण राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम,जिला प्रभारी संजीव चौधरी,जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिह, पूर्व जिला अध्यक्ष रियासत राजा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निशा सिंह, गुरबचन सिंह, निरंजन,ऋषि पाल आदि मौजूद रहे।


















