AIRA NEWS NETWORK – आज इसी क्रम में जनपदीय पुलिस मय एंटी रोमियो टीम द्वारा नगर क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल/कॉलेज व भीड-भाड वाले स्थानों, कोचिंग सेंटर के आस-पास महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अन्तर्गत कोचिंग सेन्टर, स्कूल व कॉलेजों के आस-पास गश्त करने तथा बिना वजह खडे असामाजिक तत्वों/मनचलों/संदिग्ध युवकों की चेकिंग व उनसे पूछताछ की गयी।
साथ ही महिलाओं/छात्राओं के लिए समर्पित *उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवाओं जैसे twitterseva, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090 आदि के सम्बन्ध में बताकर आम जनमानस को जागरूक किया ताकि आम जनमानस जागरूक होकर सही समय पर सही फैसला ले सके और खुद की भी सुरक्षा कर सके तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखने में उनकी मदद कर सके इसी उद्देश्य को लेकर आज पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया था
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















