बिजनौर – सिंचाई खंड विभाग द्वारा कराए जा रहे हैं सड़क निर्माण कार्य में घोटाले की गूंज सुनाई दे रही है।सिंचाई खंड विभाग के द्वारा 2 करोड़ 16 लाख 38 हजार रुपए की लागत से तैयार की जाने वाली 7 किलोमीटर लंबी सड़क का शुभारंभ करने जब सदर विधायक सूची चौधरी पहुंची तो सड़क पर नारियल फोड़ने की तैयारी की गई जैसे ही विधायिका ने सड़क पर नारियल फोड़ने के लिए पटका तो नारियल नहीं टूटा लेकिन सड़क टूट गई जिसके बाद गुस्साए विधायिका सूची चौधरी व उसके दर्जनों समर्थक विभाग के कर्मचारियों पर घोटाले का आरोप लगाते हुए वहीं पर धरने पर बैठ गए सूचना पर डीएम बिजनौर ने सड़क निर्माण कार्य में घोटाले को लेकर टीम गठित कर दी है और मामले में जांच की जा रही है।
दरअसल हलदौर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा अजीजपूरा में बिजनौर सदर विधायिका सूची चौधरी के कोटे से सिंचाई खंड विभाग द्वारा नहर की पटरी पर 7 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है सड़क का कार्य महज 700 मीटर ही पूरा हुआ था और विभाग में सड़क का शुभारंभ कराने के उद्देश्य से सदर विधायक सूची चौधरी को निमंत्रण भेज दिया उधर सदर विधायिका सूची चौधरी भी अपने लाव लश्कर के साथ शुभारंभ करने मौके पर पहुंच गई शुभारंभ के लिए जैसे ही विधायिका ने सड़क पर नारियल पटका तो नारियल टूटने की जगह सड़क टूट गई नारियल से सड़क टूटने के बाद विधायिका आग बबूला हो गई ।
विभाग के कर्मचारियों पर घटिया सामग्री लगाने व घोटाले का आरोप लगाते हुए वहीं पर धरने पर बैठ गई विधायिका के धरने के बैठने की सूचना पर बिजनौर प्रशासन में हड़कंप मच गया सूचना पर डीएम बिजनौर ने तत्काल एक जांच टीम गठित की और विधायकों को अच्छी सामग्री लगाकर सड़क का निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया फिलहाल बिजनौर जिला अधिकारी उमेश कुमार द्वारा गठित की गई टीम मामले में जांच कर रही है विधायिका सूची चौधरी ने जिला प्रशासन से घोटाले में शामिल सभी लोगों पर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















