5 दिन से लापता लड़की की लाश मिली:पीड़िता के परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका,
AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर में स्योहारा थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव की नहर में एक युवती की लाश देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची स्योहारा पुलिस ने लाश को नहर से बाहर निकलवाया और लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश शुरू कर दी। मृतक युवती की शिनाख्त 21 वर्षीय काजोल पुत्री नरेंद्र निवासी ग्राम चक मोहम्मद नगर थाना धामपुर के रूप में हुई। मृतका 15 मार्च से लापता बताई जा रही है और उसके परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए उसकी हत्या की आशंका जाहिर की थी।
दरअसल, धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक मोहम्मद नगर उर्फ़ मिलक निवासी नरेंद्र कुमार ने जीतनपुर गांव के रहने वाले लवली पर अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से अपनी पुत्री को बरामद करने और आरोपी लवली के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। आरोपी लवली ई-रिक्शा बनाने का काम करता है और अपने घर से फरार बताया जा रहा है।
काजोल की मां सोनू देवी ने पुलिस को बताया था कि उसने आरोपी लवली को नहर के पास से मोटरसाइकिल पर भीगे हुए कपड़ों में जाते हुए देखा है। पुलिस ने लापता लड़की को नहर में तलाश करने के लिए मुरादाबाद से पीएसी की गोताखोरों की टीम भी बुलाई थी, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चल सका था। धामपुर पुलिस आरोपी लवली की तलाश में जुटी हुई है। लापता लड़की के परिजनों ने उन पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।






















