बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

चोरी के इरादे से घुसा बदमाश सायरन बजते ही भाग खडा हुआ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बिजनौर – लूट के इरादे से फाइनेंस कम्पनी में घुसा बदमाश सायरन बजते ही पकडे जाने के डर से भाग खडा हुआ। भागते समय सडक पर उसे एक पॉपकॉर्न बिक्रेता ने पकडने का प्रयास किया। जिस पर बदमाश ने हवाई फायर किया। जिसकी दहशत से पॉपकॉर्न बिक्रेता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा तथा त्वरित कार्यवाही शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

मामला बिजनौर सदर के सिविल लाइन का है जहाँ लूट के इरादे से मुथूट गोल्ड फाइनेंस कंपनी में घुसे बदमाश ने वहाँ उपस्थित कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर लूट का प्रयास किया। परन्तु सुरक्षाकर्मी द्वारा चतुरता दिखाते हुए सायरन बजा दिया। जिससे बौखलाकर बदमाश बिल्डिंग से निकलकर सडक पर भाग लिया।

इसी दौरान कंम्पनी कर्मचारी भी उसे पकडने के लिये शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड लिये। बदमाश को भागता देख सडक किनारे पॉपकॉर्न बेच रहे एक युवक ने उसे पकडने का प्रयास किया। जिस पर बदमाश ने तमंचे से हवाई फायर किया। फायर की दहशत से पॉपकॉर्न बिक्रेता की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया तथा मामले की जाँच में जुट गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है और पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

महकार सिंह तोमर की तोमर की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button