करनाल-हरियाणा
Trending

KARNAAL: गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि अब बढ़कर नवम्बर तक

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

करनाल – उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की समयावधि को बढ़ा दिया गया है। कोरोना संकट के बीच सरकार ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत फ्री राशन अब नवंबर 2021 तक मिलता रहेगा। योजना के तहत फ्री राशन मिलने की अवधि को 5 महीने तक बढ़ा दिया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। राशन कार्ड पर मिलने वाले तय कोटे के अतिरिक्त यह 5 किलो अनाज मुफ्त में दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत ए ए वाई (गुलाबी कार्ड) बीपीएल (पीला कार्ड) व ओ पी एच (खाकी कार्ड) धारकों को आटा, बाजरा, चीनी, नमक, सरसों तेल उनकी पात्रता के अनुसार उपलब्ध करवाया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत उपरोक्त श्रेणी के कार्ड धारकों को 5 किलोग्राम प्रति सदस्य गेहूं प्रति मास निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बीपीएल ए, वाईओपीएच कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा व दर के हिसाब से राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रूपए 5 प्रति किलोग्राम के हिसाब से 25 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड आटा, एक रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 10 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड बाजरा, 13.50 रूपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से एक किलोग्राम प्रति राशन कार्ड चीनी, 4.50 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से एक किलोग्राम प्रति राशन कार्ड नमक उपलब्ध करवाया जा रहा है। उपरोक्त श्रेणी के पात्र लोगों को प्रति राशन कार्ड 2 लीटर सरसों का तेल भी उपलब्ध करवाया जाता है। सरसों के तेल की कीमत 250 रूपए प्रति कार्ड धारक उनके खाते में जमा करवाई जाती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 5 किलोग्राम प्रति सदस्य गेहूं मुफ्त प्रदान किया जाता है।


उपायुक्त ने बताया कि पीला कार्ड धारक पात्र को 5 रूपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 3 किलोग्राम प्रति सदस्य आटा, 1 रूपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 2 किलोग्राम प्रति सदस्य बाजरा, 13 . 50 रूपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 1 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड चीनी, 4.50 रूपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से, 1 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड नमक उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी प्रकार से प्रति राशनकार्ड 2 लीटर सरसों का तेल उपलब्ध करवाया जाता है। सरसों के तेल की कीमत 250 रूपए प्रति कार्ड धारक उनके खाते में जमा करवाई जाती है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 5 किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य मुफ्त उपलब्ध करवाया जाता है।

उन्होंने बताया कि खाकी कार्ड धारक पात्र लोगों को 5 रूपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 3 किलोग्राम प्रति सदस्य आटा तथा एक रूपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 2 किलोग्राम प्रति सदस्य बाजरा उपलब्ध करवाया जाता है। इस श्रेणी के पात्र लोगों को प्रति सदस्य 5 किलोग्राम गेहूं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button