अफजलगढ़ – कालागढ़ अफजलगढ़ मार्ग पर गांव चौहड़वाला के समीप एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला वही मृतक की मौत हृदय गति रुकने के कारण हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान जगदीश पुत्र शिवचरण निवासी हेड़ी बस्ती गांव भिककावाला के रूप में पहचान हुई है परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
गुरूवार को कालागढ़ मार्ग पर स्थित चौहड़वाला के समीप एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कर मृतक की पहचान कराकर जांच शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त जगदीश पुत्र शिवचरण निवासी हेड़ी बस्ती भिक्कावाला के रूप में हुई मृतक के बेटे दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता प्राइवेट बस पर कंडक्टर का काम करते थे वह अफजलगढ़ से अपने घर कालागढ़ आ रहे थे
कि अचानक रास्ते में चौहड़वाला के समीप हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए उधर इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की रजामंदी से बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।


















