बेवर – डॉ अनुपम दुबे एडवोकेट व उनके परिवार पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने फर्रूखाबाद जा रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी के काफिले को बेवर में रोक दिया गया आज हजारों पदाधिकारियों के साथ राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी फर्रूखाबाद जा रहे थे उन्हें रस्ते में पुलिस ने रोक दिया लिया।
जिसके चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी वहीं रोड पर ही धरने पर बैठ गए रोड जाम की खबर पर जिले के आलाधिकारी आनन फानन धरना स्थल पर पहुंच गए और सारी बात से अवगत हुए संगठन प्रभुओं ने अपना ज्ञापन सौंपते हुए कुछ महत्वपूर्ण मांगे रक्खी जिन्हें पूरा करने के लिए जिला प्रशासन को सात दिनों का समय दिया है ।जिला प्रशासन फर्रुखाबाद ने भरोशा दिलाया ।राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ ने कहा कि 7 दिन के अंदर मेरी मांगे पूरी न हुई तो लखनऊ विधानसभा घेराव करेंगे जिसकी जबाबदारी शासन प्रशासन की होगी।


















