AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर गन्ना विकास समिति में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के 86 वें जन्मदिन पर किसानों ने किया हवन पूजन, बिजनौर गन्ना विकास समिति में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देने के लिए आसपास के हजारों की संख्या में किसान इकट्ठे हुए हैं, किसानों ने हवन पूजन करके चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि दी व लखीमपुर खीरी की दुर्घटना में मारे गए किसानों के लिए 2 मिनट का मौन रखा।
किसान यूनियन के बिजनौर जिला अध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने दुर्घटना की निंदा करते हुए दुर्घटना को पहले से नियोजित प्लान बताया कुलदीप सिंह ने कहा कि आगे जैसा राकेश टिकैत जी का आदेश आएगा वैसे ही रणनीति के लिए सभी लोग तैयार हैं।


















