लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के पर बड़ा सड़क हादसा
यूपी के कन्नौज जिले से गुजरने वाले लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के 165 किलोमीटर माइल्स पर घने कोहरे के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगो की मौके पर जान चली गईं। बताया जा रहा म्रतक लखनऊ से बाला जी दर्शन के लिए इको स्पोर्ट कार से जा रहे थे तभी 165 किलोमीटर माइल्स पर ट्रक से पीछे से जा टकराई।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सभी मृतक लखनऊ के काकोरी थाना इलाके के रहने वाले है और एक ही खानदान के है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने हादसे का शिकार हुई कार से सभी को निकालकर तिर्वा मेडिकल कालेज भिजवाया जहाँ डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। हादसे का शिकार हुए लोगो का नाम ज्ञानेंद्र यादव,सोनू यादव,प्रमोद यादव,सतेंद्र यादव,सूरज, मोहित है।
मेडिकल कालेज के डॉक्टर ने बताया कि देर रात सभी को मृत अवस्था मे लाया गया था। हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी।


















