सरफिरे प्रेमी ने एकतरफा प्यार के चलते प्रेमिका को गोली मार, खुद की आत्महत्या
AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर में एक सरफिरे प्रेमी ने एकतरफा प्यार के चलते अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और बाद में खुद के गोली मारकर आत्महत्या कर ली दिनदहाड़े चली गोली से इलाके में अफरा-तफरी मच गई सूचना पर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह में फोर्स के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया बाद में पुलिस ने घायल प्रेमिका को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक प्रेमी के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ढीकली में गौरव त्यागी नाम की एक सरफिरे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को मामूली सी अनबन के चलते गोली मार दी और बाद में घर जाकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली दिनदहाड़े चली गोली से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई सूचना पर पहुंचे एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक प्रेमी के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल प्रेमिका को बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौरव त्यागी शादीशुदा है जिसकी पत्नी कुछ दिन पहले मर गई थी तब से ही गौरव त्यागी क्षेत्र की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था मृतक प्रेमी गौरव त्यागी का एक बेटा भी है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।




























