AIRA NEWS NETWORK – बुढनपुर रोड पर 02 मोटरसाईकिल की आपस में टक्कर हो गयी । जिसमें 01 मोटरसाईकिल पर सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया । जबकि नाजिम 18 वर्ष निवासी शेरकोट मिर्जापुर की मौके पर ही मौत हो गई उसका भाई कलीम नाजिम तथा दूसरी बाइक पर सवार विशाल पुत्र बबलू निवासी बुढ़नपुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । जिसको पुलिस ने गंभीर हालत में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र स्योहारा में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए मुरादाबाद से रेफर किया गया।
बाइक पर सवार उसके दो अन्य साथियो को हल्की चोटे आयी। दूसरी मोटरसाईकिल पर सवार दो अन्य साथियो को भी हल्की चोटे आयी थाना प्रभारी आशीष कुमार गौतम ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है ।

















