योगी सरकार में भू-माफियाओं का बोलबाला गौशाला के लिए दान में दी गई जमीन पर कब्ज़ा
AIRA NEWS NETWORK – योगी सरकार में भू माफियाओं का बोलबाला गौशाला के लिए दान में दी गई जमीन पर दान में देने वालों ने ही किया कब्जा बाबा योगी प्रेमनाथ उर्फ नन्हे सिंह को दी जान से मारने की धमकी पीड़ित बाबा योगी प्रेमनाथ वे दर्जनों लोगों के साथ धामपुर उप जिला अधिकारी से लगाई इंसाफ की गुहार।
आपको बताते चलें धामपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अमीनाबाद थाना स्योहारा में बाबा योगी प्रेमनाथ उर्फ नन्हेसिंह को अमीनाबाद निवासी करतार सिंह ने गौशाला के लिए लगभग 7 बीघे जमीन दान में दी थी गौशाला में 310 गाय पल रही थी कुछ दिन बाद बाबा योगी प्रेमनाथ का एक्सीडेंट हो गया जिस कारण बाबा योगी प्रेम नाथ हॉस्पिटल में एडमिट हो गए।
उसके कुछ दिनों बाद बाबा जब स्वस्थ होकर गौशाला पहुंचे तो वहां सभी गाय नदारद मिली बाबा ने बताया 75 गए प्रेगनेंट थी सभी 310 गाय वहां से गायब कर दी गई दान में दी गई जमीन पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया है इस समय भी वहां टिन सेट और चर बनी हुई है बाबा का आरोप है वहां यदि कोई भी बाबा के साथ जाता है तो उसे भी जान से मारने की धमकी मिलती है बाबा ने अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए दर्जनों ग्रामीणों के साथ आज धामपुर उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट- अमीन अहमद


















