जिलाधिकारी ने तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारंभ
मैनपुरी – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कायर्क्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश, प्रदेश जाने पर उस देश, राज्य के बारे में वहां की यातायात, सफाई व्यवस्था देखने पर वहां के बारे में सही जानकारी मिलती है, किसी भी देश, प्रदेश की प्रगति के लिए यातायात, सफाई व्यवस्थ बेहतर होना बेहद जरूरी है। उन्होने कहा कि आज के दौर में मोबाइल, दुपहिया, चार पहिया वाहन प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है ।
विगत कुछ समय से सड़कों पर वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, आजादी के बाद एक्सप्रेस-वे, हाईवे के निमार्ण के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों का भी विकास हुआ है। उन्होेने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण प्रतिदिन कहीं न कहीं सड़क हादसे होते हैं, जिसमें कई लोगों को खोना पड़ता है, जो समाज, पीड़ित परिवार के लिए अपूणीर्य क्षति है, दुघर्टना में मृत्यु होने के फलस्वरूप मृतक व्यक्ति के साथ-साथ उसके पूरे परिवार के सपने खत्म हो जाते हैं, पीड़ित परिवार का पूरा जीवन अंधकार मय हो जाता है।
श्री सिंह ने कहा कि वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करने, किसी एक व्यक्ति की गलती के कारण उसका खामियाजा दूसरों को भी भुगतना पड़ता है, दुघर्टना का सबसे महत्वपूणर् कारण ओवर स्पीड, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना, नशे की हालत में वाहन चलाना है, हम सबको यातायात सप्ताह के दौरान वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, निधार्रित गति मे ही वाहन चलाने के लिए जागरूक करना होगा ।
इस कायर् में एनसीसी कैडिट के साथ-साथ स्कूली बच्चों का सक्रीय सहयोग लिया जाए। उन्होने कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, तमाम लोग हेलमेट का प्रयोग न करने के कारण सड़क दुघर्टना में सर में चोट लगने के कारण मौत के शिकार हुए हैं। उन्होेने कहा कि जीवन अनमोल है, यातायात के नियमों की अनदेखी कर इसे बबार्द न करें, जरा सी लापरवाही सड़क दुघर्टना में जान ले सकती है।
अध्यक्ष जिला पंचायत अचर्ना भदौरिया ने सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ करते हुए लोगों से अपील की कि यातायात नियमों की अनदेखी न करें, ओवर स्पीड, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहन को हमेशा अपनी लेन में ही चलायें, पैदल यात्री हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करें, कोविड संक्रमण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग कर प्रोटोकाॅल का पालन करें। उन्होने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तगर्त लोगों को जागरूक करें, सबके सम्मिलित प्रयासों से सड़क दुघर्टना मे कमी आने से हम तमाम लोगों की जीवन को बचा सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने कहा कि पूरे देश में विभिन्न अपराधों में जितनी हत्याएं होती हैं उससे कहीं अधिक लोग सड़क दुघर्टनाओं में काल के गाल में समा जाते हैं, यातायात नियमों की अनदेखी करने पर प्रतिदिन दुघर्टनाएं होती हैं, अधिकांश दुघर्टनाएं वाहन चालकों की लापरवाही के कारण घटित होती हैं, निधार्रित स्थान पर पाकिर्ंग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना वाहन चालक का प्रत्यक्ष दोष है, इनकी लापरवाही के कारण स्वयं का जीवन तो खतरे में रहता ही है साथ ही अन्य वाहन चालक भी इनकी लापरवाही का शिकार होते हैं। उन्होंने कायर्क्रम में उपस्थित एनसीसी कैडिट्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों, आस-पड़ोस के लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। उन्होने कहा कि यातायात व्यवस्था से सभी किसी न किसी रूप में प्रभावित होते हैं इसके लिए सभी का जागरूक होना आवश्यक है।
अध्यक्षा जिला पंचायत, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद््देश्य से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अमर बहादुर सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमल सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी लक्ष्मन प्रसाद, विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक, प्राचायर्, प्रधानाचायर्, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडिट्स, बस, ट्रक यूनियन के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।


















