AIRA NEWS NETWORK – दिनांक 04/04/2022 को श्री प्रवीण दलवी, निवासी-तालुका खटाई, जिला-सतारा, महाराष्ट्र ने थाना-पुसेगांव महाराष्ट्र पर आकर सूचना दी थी की उनका पुत्र अक्षय उम्र 21 वर्ष दिनांक 03/03/2022 को घर से बिना बताए कहीं चला गया है, जिसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिल रहा है।
उक्त सूचना पर थाना-पुसेगांव महाराष्ट्र पर गुमशुदगी क्रमांक 05/2022 दर्ज की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 11/04/2022 को गुमशुदा अक्षय के मोबाइल फोन की लोकेशन तपोवन जोशीमठ में पायी गई जिसके पश्चात थाना पसेगांव पुलिस द्वारा जनपद चमोली पुलिस से सम्पर्क कर गुमशुदा अक्षय की खोजबीन हेतु मदद मांगी गयी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चमोली श्री धन सिंह तोमर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ श्री विजय भारती के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम की कुशल सुरागरसी पतारसी, अथक प्रयासों व सर्विलांस सेल की सहायता से मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुमशुदा अक्षय को तपोवन जोशीमठ से सकुशल बरामद किया गया। जिसे वैधानिक कार्यवाही के पश्चात दिनांक 12.04.2022 को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा चमोली पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए चमोली पुलिस का धन्यवाद किया वहीं आम जनमानस भी पुलिस की इस कार्यवाही की प्रशंसा कर रहा है.
पुलिस टीम:
- 1- हे0का0 मनोज पटवाल।
- 2- का0 अमित
राजेश सिंघल की रिपोर्ट

















