नैनीताल के अरोमा होटल क्षेत्र में अज्ञात ने काटे आधा दर्जन पेड़, कार्रवाई की मांग
AIRA NEWS NETWORK – वन विभाग के बड़े अधिकारी अगर इनके ऊपर बड़ी कार्रवाई करते सख्त कार्रवाई करते तो शायद यह ऐसे नहीं सोते इतने लापरवाह नहीं होते परंतु एक कहावत है जब सैंया भए कोतवाल तो फिर डर काहे का जब अधिकारी लापरवाह है तभी निचले स्तर का कर्मचारी भी लापरवाही करता है उसी का नतीजा है यह
इन दिनों नैनीताल में वन तस्कर पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। तस्करों ने देर रात अरोमा होटल क्षेत्र की पहाड़ियों में आधा दर्जन से अधिक पेड़ काट दिए। सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा क्षेत्र में पेड़ कटे होने की सूचना क्षेत्रीय सभासद को दी। इसके बाद सभासद मनोज शाह जगाती के द्वारा क्षेत्र में पेड़ों पर चलाई गई आरी की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी।
अरोमा होटल क्षेत्र की पहाड़ियों में आधा दर्जन से अधिक पेड़ काट दिए:
बीते सप्ताह भी आयरपाट क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक पेड़ों की जड़ खोद कर पेड़ गिराने की कोशिश की थी। जिसका अब तक वन विभाग खुलासा तक नहीं कर सका तो वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में फिर से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।
वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान:
जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्षेत्र में लगातार वन संपदा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसके बावजूद भी वन विभाग आखिर क्यों चुप बैठा है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वन तस्करों की सक्रियता के बाद सभासद मनोज साह जगाती के द्वारा वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है।
पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई न होने पर सभासद ने दी आत्मदाह की चेतावनी:
सभासद मनोज साह जगाती का कहना है कि अगर 72 घंटे के भीतर वन विभाग में मामले पर कार्रवाई करते हुए पेड़ काटने वालों का खुलासा नहीं किया तो उनके द्वारा आत्मदाह किया जाएग, वन विभाग की घोर लापरवाही नजर आती है अगर वन विभाग सक्रिय होता तो पेड़ नहीं कर सकते थे परंतु वन विभाग में अधिकांश कर्मचारी लापरवाह है
उसी लापरवाही का नतीजा है जो वन माफिया सक्रिय हैं और धड़ल्ले से पेड़ काटे जा रहे हैं परंतु वन विभाग के अभी गहरी नींद में सो रहा है इनकी नींद कब खुलेगी पता नही क्या ऐसे कर्मचारियों पर वन विभाग के आला अधिकारी कोई कार्रवाई करेंगे या नहीं यह समय बताएगा क्या कार्रवाई की जाती है और क्या नहीं या फिर लीपापोती
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















