किरतपुर: आंशिक लॉकडाउन में प्रशासन द्वारा छूट मिलने के बाद लोगों ने बाजारों में पहुंचकर अपनी अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी की लॉकडाउन अनलॉक होने से थाना प्रभारी जीत सिंह ने भीड़भाड़ वाले संभावित स्थानों पर पहुंचकर सभी लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील की मंगलवार को सरकार व प्रशासन द्वारा आंशिक लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद थाना प्रभारी ने भीड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुबह सवेरे ही अलर्ट हो गई।
थाना प्रभारी ने पुलिस जवानों के साथ नगर का निरीक्षण कर सभी लोगों को मास्क लगाने वे सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की और पर बेवजह घूम रहे लोगों को भी बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के दिखाई दिया तो उसका चालान कर दिया जाएगा थाना प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन में ढील के बाद किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कोई भी व्यक्ति कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करेगा तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


















