AIRA NEWS NETWORK – किरतपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत हादीपुर सदरूद्दीन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करती है राशन वितरण को लेकर अपनी मनमानी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी का कहना है की मेरे यहां पर लाभार्थी अधिक है और ऊपर से राशन कम आता है मंजू देवी का कहना है कि मैंने ऑफिस में कई बार शिकायत की वह अपनी बड़ी बाबू आमना से भी दफ्तर में जाकर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।
हादीपुर ग्रामवासी महिलाओं का कहना है कि पिछले काफी महीनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हमको 1 किलो चावल और 1 किलो गेहूं देती आ रही है जबकि सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए पोषाहार चावल गेहूं घी दाल और तेल आ रहा है महिलाओं का कहना है कि हमको 1 किलो चावल और 1 किलो गेहूं दिया जाता है और इसके लिए भी ₹10 वे ₹5 जमा कराते हैं इस विषय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का कहना है कि ₹10 ₹5 हम इसलिए जमा कराते हैं कि यह रकम इकट्ठा कराकर दफ्तर में जमा की जाती है


















