स्योहारा: संवाददाता नगर पालिका परिषद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को दिए जाने वाली राशि में सभासद द्वारा लाभार्थी से मोटी रकम वसूलने का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में लाभार्थी सायरा पत्नी स्वर्गीय शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला जुमरात का बाजार ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ए पी पांडे को एक शिकायती पत्र हलफनामे के साथ देते हुए कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना मकान बनवाने के लिए आवेदन किया था। जिस की पहली किस्त उनके खाते में 50000 के रूप में आई। जिसमें से ₹3500 अनस अहमद नामक व्यक्ति ने बतौर सेवा शुल्क ले लिया।
इसके बाद दूसरी किस्त उन्हें ₹50000 के रूप में आई जिस पर ₹1000 की उनसे वसूली गई। तीसरी किस्त जो डेढ़ लाख रुपए की आई थी। उसके आने के बाद नगर पालिका के सभासद बब्बू तथा अवर अभियंता कौशिक उसे बैंक ऑफ बड़ौदा ले गए और अपने हाथ से ₹15000 का आहरण फार्म भरकर रुपए निकाल लिए।
लाभार्थी महिला का कहना है कि यह लोग अब फिर सै उससे धन की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अंतिम 47000 रुपए की किस्त खाते में जब भी आएगी। जब सुलभ शुल्क दिया जाएगा। इस संबंध में महिला बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में अधिशासी अधिकारी के सम्मुख हलफनामा और शिकायती पत्र लेकर प्रस्तुत हुई । इस मौके पर महिला ने पत्रकारों के समक्ष सारी बात बयान की । अधिशासी अधिकारी ए पी पांडे का कहना है कि किसी भी सरकारी योजना में कोई भी धन चाहे वह सभासद हो या कर्मचारी या अधिकारी किसी के द्वारा नहीं वसूला जाता ।
अगर कोई व्यक्ति धन देता है या उसकी मांग करता है, तो उसकी शिकायत लिखित रूप में नगर पालिका ऑफिस में की जाए या उनके व्यक्तिगत फोन नंबर पर शिकायत करके जानकारी दी जाए। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि महिला की शिकायत और हलफनामे के आधार पर सभासद के विरुद्ध नोटिस जारी किया जा रहा है और अवर अभियंता के विरुद्ध भी संबंधित विभाग को लिखा जा रहा है ।
उन्होंने चेतावनी दी है कि आवास योजना किसी भी योजना के अंतर्गत कोई लाभार्थी किसी को कोई धन न दे ।
आवास योजना में लगभग 1700 मकानों के आसपास स्वीकित हो चुके है और लगभग 375 बन चुके हैं। शिकायत आई है कि अधिकांश मे कुछ सभासदों के द्वारा अवर अभियंता के साथ धन वसूली की गई है।


















